लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 2027 में सौ फीसदी पीडीए की सरकार (PDA Government) बनने का दावा करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने गलती सुधारते हुए एनडीए सरकार (NDA Government)आने की बात कहीं, जिस पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली।
पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के मुंह पीडीए की सरकार (PDA Government) बनने के दावे पर चुटकी ली और कहा कि मन से तो ये भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार (PDA Government) बननी चाहिए लेकिन, अपने लालच की वजह से नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जो सच होता है वो अपने आप ही मुंह से निकल जाता है। इसलिए राजभर के मुँह से भी पीडीए की सरकार आने की बात कही गई।
सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता है। आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुँह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए।
सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं। pic.twitter.com/sw1DDucYVm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 6, 2026
पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
राजभर के दावे पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
सपा मुखिया ने राजभर के वायरल वीडियो को शेयर कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ‘सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता । आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए। सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं।
राजभर ने किया पीडीए की सरकार का दावा
पत्रकार:— क्या आपको लगता है PDA की सरकार UP में आने वाली है।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट
ओमप्रकाश राजभर:— जी हां, 100% PDA की पूर्ण बहुमत की सरकार UP में बन रही है।
दरअसल राजभर की जुबान फिसल गई NDA की जगह PDA बोल दिया
pic.twitter.com/3VsIG3M75g — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 6, 2026
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पत्रकारों के सवालों के प्रेसवार्ता में दिख रहे हैं। इसी क्रम में एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि 2027 में किसकी सरकार बन रही है। इस पर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) कहते हैं “पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पीडीए आ रहा है..सौ परसेंट राजा के लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं पीडीए आ रहा है।”
पढ़ें :- Video : सपा प्रमुख से युवती ने कहा 'कान की बाली ले लो पर सरकार बनाओ आप', अखिलेश बोले-अपनी बहनों का साथ हम पाएंगे, मिलकर बनाएंगे ‘पीडीए सरकार’
राजभर ने मुंह से पीडीए की बात सुनकर पास बैठे उनकी पार्टी के ही एक नेता ने कोहनी से इशारा कर उन्हें गलती का एहसास कराया, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अपनी बात में सुधार करते हुए एनडीए सरकार (NDA Government) आने का दावा किया और कहा कि पीडीए नहीं एनडी की सरकार आएगी।