Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर में लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल

Video: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर में लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल

By Abhimanyu 
Updated Date

Operation Blue Star: आज (6 जून) को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी है। 1 से 8 जून 1984 तक चले इस ऑपरेशन का उद्देश्य स्वर्ण मंदिर परिसर से भिंडरावाले के नेतृत्व वाले उग्रवादियों को मार गिराना था। जिसे पंजाब का एक वर्ग आज भी पवित्र स्वर्ण मंदिर में सैन्य एक्शन के रूप में देखता है। इसी बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी और ऑपरेशन के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर शिरोमणि अकाली दल (मान गुट) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के स्वर्ण मंदिर पहुंचने पर लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना पर अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा, ‘ये नारे यहां और दुनिया भर में हमेशा लगाए जाते रहे हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

रोडे ने आगे कहा, ‘आज तक सरकार के पास इस बात का जवाब नहीं है कि सिखों के सबसे पवित्र स्थल पर हमला क्यों किया गया। सिख अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे। फिर भी बिना किसी चेतावनी के, हम पर हमला किया गया, जैसे दुश्मन देशों पर हमला किया जाता है।’ इस बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में अमृतसर के आस पास वाले शहरों में पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा की जा रही है और आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। शहर की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Advertisement