मुंबई। बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के लिए फैंस इस कदर दीवाने हैं कि वो एक्टर के लिए हर सीमा लांघ जाने को तैयार रहते हैं। कई बार वो प्यार के साथ-साथ सुरक्षा की भी लांघ जाते हैं। हाल ही ईद पर जब सलमान की ‘सिकंदर’ रिलीज हुई, तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक थिएटर के अंदर सलमान के फैंस ने खूब पटाखे फोड़े और हुड़दंग काटा, जिसका वीडियो सामने आया है, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .
Malegaon Fan Club
#Sikandar pic.twitter.com/Qv42bgJ0Dx — Radhe Bhai Editx (@Radhe_Bhai_027) March 31, 2025
वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थिएटर का बताया जा रहा है। इसमें लोग ‘सिकंदर’ में सलमान की एंट्री पर पटाखे फोड़ते और चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग बचने के लिए भागते भी नजर आए। लेकिन जब ‘जोहरा जबीं’ गाना आया, तो दर्शक झूमने लगे। वहीं, ‘सिकंदर’ के ओपनिंग डे पर सलमान के फैंस गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर फिल्म के पोस्टर लिए खड़े नजर आए थे। कुछ फैंस ने ‘सिकंदर’ लिखा हुआ केक काटा था और कुछ फैंस ढोल-नगाड़े बजाते नजर आए।