Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-संजय निषाद, बोले- नीतीश कुमार ने नक़ाब छू दिया तो इतना पीछे पड़ गए, कहीं और छू देते तो क्या होता?

Video-संजय निषाद, बोले- नीतीश कुमार ने नक़ाब छू दिया तो इतना पीछे पड़ गए, कहीं और छू देते तो क्या होता?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) नई रिक्रूट आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। महिला हिजाब लगाकर उनके सामने पहुंची थी। नीतीश ने सबके सामने स्टेज पर उस डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब डॉक्टर नुसरत परवीन (Dr. Nusrat Parveen) की बारी आती है तो वह चेहरे पर हिजाब लगाकर पहुंचती हैं। इस पर सीएम नीतीश कुमार बोलते हैं कि ये क्या है?’ इसके बाद वह नुसरत का हिजाब खींच देते हैं।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री के गृह जनपद में महिला के साथ बीच सड़क पर कपड़े फाड़ कर गैंगरेप का प्रयास, आरोपियों ने वायरल किया वीडियो

इस घटना के बारे में जब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) से पत्रकार ने सवाल दागा तो कहा कि नक़ाब छू दिया तो इतना पीछे पड़ गए, कहीं और छू देते तो क्या होता?

पढ़ें :- Breaking News : नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद से 30 मार्च को दे सकते हैं इस्तीफा

एक यूजर ने लिखा कि मंत्री जी शर्म कीजिए और देश की बहन बेटियों में फर्क करना बंद कीजिए। क्या मुसलमान महिला का सम्मान नहीं? क्या मुसलमान बहन इस देश की इज़्ज़त नहीं? माफी मांगिये संजय निषाद जी।

बिहार सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश मंत्री संजय निषाद के खिलाफ तहरीर.कैसरबाग पुलिस को सुमैया राना ने दिया तहरीर

पढ़ें :- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम पद को लेकर मचा बवाल, चिराग पासवान ने कहा- पीएम ने सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ-सपा नेता सुमैया राना ने बिहार सीएम के खिलाफ दिया शिकायत। बिहार सीएम के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री का भी शिकायत में नाम शामिल। बिहार सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश मंत्री संजय निषाद के खिलाफ तहरीर.कैसरबाग पुलिस को सुमैया राना ने दिया तहरीर, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।

 

Advertisement