Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : जब वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी तो देखने वाला था 15 बल्लेबाज का रिएक्शन, BCCI ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Video : जब वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी तो देखने वाला था 15 बल्लेबाज का रिएक्शन, BCCI ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

By Abhimanyu 
Updated Date

Vaibhav Sooryavanshi receives Team India jersey : भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारत को आयरलैंड के खिलाफ़ दो T20I मैच खेलने हैं, जिसके बाद 26 जून से इंग्लैंड के खिलाफ़ पांच T20I और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस बीच, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक दिल छूने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सीनियर टीम की जर्सी मिलने पर अपनी भावना को व्यक्त कर रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs ENG Toss : इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

बीसीसीआई ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देवियों और सज्जनों, जिस पल का देश को इंतज़ार था, वह आ गया है! TeamIndia की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी। इस बेहद खास पल का गवाह बनें।” इस वीडियो में 15 वर्षीय वैभव कहते हैं- मतलब शब्द नहीं हैं इसे बयां करने के लिए। जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन से बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर गया, प्रैक्टिस की, वो आज मेरा ड्रीम पूरा हुआ। जो प्रमुख कदम होता है वो पूरा हुआ। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा, “जर्सी देखकर मैच बहुत खुश था और स्माइल कर रहा था। मेरे पास शब्द नहीं थे अपनी खुशी को बयां करने के लिए।”

बता दें कि पिछले दिनों बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान किया था। इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का था। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान (God of Cricket) कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

Advertisement