Over 3000 LPG cylinders washed away in the floods : ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते देश में पिछले दिनों एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिली थी, लेकिन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से हजारों सिलेंडर के बाढ़ में बहने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हजारों सिलेंडर को तिनके की तरह पानी में बहते देखा जा सकता है।
पढ़ें :- Sugar Price Hike : अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, नतीजन चीनी की कमी हो गई
दरअसल, महाराष्ट्र के कई जिलों में इस समय अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनीं हुई है। इस बीच, रायगढ़ में भारी बारिश से LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आ गई। करीब 3 हजार गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। इस घटना के बाद जिले के कलेक्टर किशन जावले ने बाढ़ में बहे इन सिलेंडर को न उठाने या न घर ले जाने की अपील की है। उन्होंने आशंका जतायी है कि बहकर आए किसी भी सिलिंडर में गैस होने या उनके सुरक्षित स्थिति में होने की कोई गारंटी नहीं। इनका इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।
Pushpa–3 coming soon !! https://t.co/SufbazJyrf pic.twitter.com/vvdtHqLbmm
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 9, 2026
पढ़ें :- 'पापा, आपकी सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत...' पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर राहुल का भावुक पोस्ट
हालांकि, इस घटना ने एलपीजी सिलेंडरों की सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पानी में बहकर आए सिलेंडर को उठाकर ले जा रहे हैं। वहीं, कुछ सिलेंडर बाहर किनारे पर इकट्ठा हो गए हैं। यह नजारा ‘पुष्पा’ फिल्म के एक सीन की याद दिलाता है। जिसमें लाल चंदा की लकड़ियां पानी बहती हुई नजर आती हैं।