Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Video Viral : LPG Crisis के बीच श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पानी से जलेगी गैस? ‘पानी से जलेगा चूल्हा, नहीं होगी एलपीजी की जरूरत…’

Video Viral : LPG Crisis के बीच श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पानी से जलेगी गैस? ‘पानी से जलेगा चूल्हा, नहीं होगी एलपीजी की जरूरत…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी जंग (Middle East War) की आंच से अब भारतीय रसोई और व्यापार तक पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर तेल और ऊर्जा की किल्लत ने भारत में एलपीजी (LPG) संकट पैदा कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि देश के कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी का इस्तेमाल करके खाना पकाने की एक अलग तकनीक दिखाई गई है। इस वीडियो में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर यह समझाते नजर आते हैं कि कैसे पानी से हाइड्रोजन निकालकर उसे फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे गैस सिलेंडर की जरूरत कम हो सकती है। यह वीडियो ऐसे समय में चर्चा में आया है जब मिडिल ईस्ट में हालात खराब होने के कारण सिलेंडर सप्लाई शॉर्टेज की चिंता लोगों को सता रही है। साथ ही होटलों‑रेस्टोरेंट्स में गैस की कमी महसूस होने लगी है।

पढ़ें :- How to Make Gud Lassi: 45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, दही में ठंडा-ठंडा पुदीना डालकर बनाएं लस्सी

‘पानी से जलेगा चूल्हा’

वायरल वीडियो में श्री श्री रविशंकर एक नए तरह के कुकिंग फ्यूल के बारे में बताते हैं और इस तकनीक को विकसित करने का श्रेय महेश जी को देते हैं। इसमें वह समझाते हैं कि कैसे पानी से हाइड्रोजन निकालकर उसे खाना पकाने के लिए ईंधन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। श्री श्री रविशंकर कहते हैं ‘महेश जी एक नई चीज लेकर आए हैं, पानी से कैसे चूल्हा जला सकते हैं। आधे लीटर पानी में कुछ भी नहीं करना पड़ेगा और कोई गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां आश्रम में भी पहले करेंगे और इससे कोई पॉल्यूशन भी नहीं होगा, कार्बन नहीं आएगी। ये मशीन पानी से Hydrogen और Oxygen अलग करता है. ऑक्सीजन हवा में छोड़ेगा और हाईड्रोजन से चूल्हा जलेगा।’

LPG सिलेंडरों पर निर्भरता होगी कम

गुरु श्री श्री रविशंकर वीडियो में बताते हैं कि अगर यह तकनीक प्रभावी रूप से लागू हो जाए, तो खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडरों पर निर्भरता काफी हद तक कम की जा सकती है। वह कहते हैं कि इस सिस्टम को सबसे पहले आश्रम में इस्तेमाल करके टेस्ट किया जाएगा, और सफल होने पर इसे अन्य जगहों पर भी शुरू किया जाएगा। यह पहल आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़ी है।

पढ़ें :- शाहरुख के बेटे आर्यन खान को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

आप भी देखिए ये वीडियो

पढ़ें :- एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल, विवि प्रशासन ने बैठाई जांच

LPG से स्वास्थ्य पर हो सकता है नकारात्मक प्रभाव

वीडियो में श्री श्री रविशंकर ने एलपीजी से खाना पकाने से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में भी बताया। उनका कहना है कि एलपीजी की सीधी लौ पर पकाया गया खाना कभी‑कभी काला पड़ जाता है और यह जली हुई परत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। आमतौर पर एलपीजी के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे गैसें निकलती हैं, जबकि वीडियो में दिखाए गए पानी‑आधारित हाइड्रोजन सिस्टम से दावा किया गया है कि इसमें कार्बन पैदा नहीं होता। उनके मुताबिक, इससे हवा साफ रखने में मदद मिल सकती है और रसोई में प्रदूषण भी कम होगा।

Advertisement