मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले (Mandsaur District) बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (BJP leader Manohar Lal Dhakad) का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे हैं। मंदसौर जिले (Mandsaur District) के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ (BJP leader Manohar Lal Dhakad) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) 8 लेन पर एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- 'राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद...' केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती है। बाद में धाकड़ भी अर्धनग्न हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 लेन पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।
धाकड़ का फोन बंद
वीडियो 13 मई 2025 का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने धाकड़ का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल बंद था। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित (BJP District President Rajesh Dixit) का कहना है कि ऐसे कार्य करने वालों की पार्टी को जरूरत नहीं है। धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। वे ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं।
धाकड़ की पत्नी हैं जिला पंचायत सदस्य
पढ़ें :- ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 10 मिनट में कर सकते हैं तबाह, खामेनेई का पलटवार
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया (State BJP spokesperson Yashpal Singh Sisodia) ने कहा कि मैंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो को लेकर कोई प्रमाणिकता नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहा है। अगर किसी कार्यकर्ता के द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है जो पार्टी के हित में नहीं है, जिससे पार्टी की बदनामी होती है, उसके खिलाफ पार्टी गंभीरता से लेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर एक्शन जरूर लेगा। उनको अवगत कराया जाएगा। वीडियो में जिस सफेद रंग की कार से धाकड़ निकले हैं उसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी-14-सीसी-4782 है, जो मनोहर लाल धाकड़ के नाम दर्ज है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं।
पढ़ें :- 'अज्ञानता-डर से पनपती है मनमानी सत्ता' जस्टिस उज्ज्वल भुइयां बोले- वैज्ञानिक सोच लोकतंत्र और कानून के शासन की है मजबूत नींव
हालांकि वायरल अश्लील वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरे में कैद नेताजी के वायरल वीडियो को लेकर रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
कांग्रेस ने फोटो शेयर कर बोला हमला
इधर मंदसौर कांग्रेस के कई पदाधिकारी वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पर तंज कस रहे है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग और मनोहर लाल धाकड़ के फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ शेयर कर लिखा कि ‘भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा”। उन्होंने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके आगे उन्होंने कुछ जिलों का जिक्र भी किया है। जिसमें उदाहरण देते हुए मंदसौर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर और भोपाल आदि… लिखा हुआ है।