Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : एक गर्लफ्रेंड को धोखा दे ये शख्स फरमा रहा था इश्क़, तभी आ धमकी दूसरी, देखें फिर क्या हुआ…

Video Viral : एक गर्लफ्रेंड को धोखा दे ये शख्स फरमा रहा था इश्क़, तभी आ धमकी दूसरी, देखें फिर क्या हुआ…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल (video viral) होता रहता है। इसमें कोई वीडियो हमें हंसा देता है तो कोई सोचने पर मज़बूर कर देता है। आज एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर बहुत तेज़ी से वायरल है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे- ऐसा भी भला कोई करता है क्या?

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

बता दें कि हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो पति, पत्नी और वो की कहानी है। इसमें एक गर्लफ्रेंड होती है, जो बॉयफ्रेंड के घर मिलने आती है। तभी बालकनी से एक और अन्य लड़की बाहर निकलती है। पूरा मामला समझने के लिए आपको ये वीडियो देखना पड़ेगा।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की एक घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटती है। तभी उस की बालकनी में किसी शख्स को झांकते हुए पाया जाता है। जब कोई दरवाज़ा नहीं खोलता है तो लड़की जबर्दस्ती घर में घुस जाती है। उधर बालकनी से एक और लड़की बाहर निकलती है। मौका देखकर वो लड़की छिप जाती है। ये वीडियो इतना फनी है कि इसे देखकर हरकोई हंस रहा है।

इस वीडियो पर कई मज़ेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा क्या जुगाड़ है दोस्त। वहीं इस वीडियो पर दूसरा यूज़र कमेंट करते हुए लिखता है कि ज़िंदगी में एक रोमांच तो होना ही चाहिए।

Advertisement