ग्वालियर। ग्वालियर चिड़ियाघर (Gwalior Zoo) में घूमने पहुंची 18 वर्षीय विवाहिता अचानक लापता हो गई। वह अपने पति के साथ शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के नरवर तहसील (Narwar Tehsil) के ग्राम कांकर से आई थी। चिड़ियाघर के बाहर पार्किंग के दौरान पति कुछ देर के लिए उससे अलग हुआ और वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं मिली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक की बाइक पर बैठकर महल गेट की ओर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी का एक और वीडियो वायरल, साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से फिर चर्चा तेज
महिला के पति गब्बर रजक (Husband Gabbar Rajak) ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को बाइक से अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर आया था। हाईवे पर पत्नी ने चिड़ियाघर घूमने की इच्छा जताई थी। उसने कहा था कि पहले चिड़ियाघर घूमेंगे और इसके बाद रिश्तेदारी में जाएंगे।
शिवपुरी एमपी की खबर है नए नेवले पति पत्नी ग्वालियर चिड़िया घर घूमने गए थे ।
पति बाइक को पार्किंग में पार्क करने गया । इतनी देर में पत्नी प्रेमी के साथ फरार । पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई ।https://t.co/YWz4RF1ysA — Rajak Shaikh (@imrajak_) October 8, 2026
पढ़ें :- मुंबई के कोस्टल रोड पर हवा में उछली, रेलिंग तोड़ ब्रिज से नीचे गिरी BMW ..., VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
पार्किंग से लौटकर आया तो पत्नी गायब
पति के मुताबिक चिड़ियाघर पहुंचने के बाद उसने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी करने के लिए गेट की ओर रुख किया। इस दौरान पत्नी पार्किंग के गेट के पास ही खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला एक युवक की बाइक पर बैठकर महल गेट की दिशा में जाती हुई दिखाई दी।
पति ने युवक पर जताया शक
पढ़ें :- हरियाणा में एक दुकान में झाड़ू लगा रहे युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
लापता महिला के पति ने पुलिस के सामने आशंका जताई है कि अरमान खान नाम का युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य जानकारी के आधार पर महिला और संदेही युवक की तलाश में जुटी है।