मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल भी बप्पा का आशीर्वाद लेने मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना की और शंख व डमरू बजाकर गणपति का स्वागत किया।
पढ़ें :- शिल्पा शेट्टी के घर फिर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज कुंद्रा संग लेकर आईं बप्पा की प्रतिमा
सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह सफेद पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह शंख बजाते दिखाई देते हैं, जबकि दूसरे में डमरू बजाते हुए पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आए। उनकी इस खास अंदाज वाली मौजूदगी ने गणेशोत्सव के माहौल को और खास बना दिया।
भक्ति में डूबे नजर आए विद्युत
गणेश चतुर्थी के दिन लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती में भी हिस्सा लिया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अभिनेता का यह अंदाज लोगों का ध्यान खींचता रहा। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर हर साल जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बार लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपने 93वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
Bollywood star Vidyut Jammwal seeking Bappa’s blessings at Lalbaugcha Raja
A star on screen, a devotee in front of Bappa. Ganpati Bappa Morya
pic.twitter.com/rirqkBsTC9 — Viक़as (@VlKAS_PR0NAM0) September 14, 2026
महादेव थीम में सजा बप्पा का दरबार
इस साल लालबागचा राजा के पंडाल को खास धार्मिक थीम पर तैयार किया गया है। दरबार की सजावट महाकालेश्वर मंदिर से प्रेरित ‘महादेव-थीम’ पर आधारित है। पंडाल में भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों का भी इस्तेमाल किया गया है और सजावट के बीच विशाल त्रिशूल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हॉलीवुड में भी दिखेगा विद्युत का एक्शन
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह धालसिम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई कर रहे हैं। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत के साथ जेसन मोमोआ, नोआ सेंटिनियो और रोमन रेन्स जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी दिखाई देंगे। ऐसे में अभिनेता के फैंस उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।