Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Vinesh Phogat returns : पेरिस ओलंपिक से घर लौटने पर रो पड़ी विनेश फोगाट, हुआ भव्य स्वागत 

Vinesh Phogat returns : पेरिस ओलंपिक से घर लौटने पर रो पड़ी विनेश फोगाट, हुआ भव्य स्वागत 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vinesh Phogat returns : विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से वापस भारत लौट चुकी हैं। भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट का घर वापसी पर शानदार स्वागत किया गया। इस मौक़े पर ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और पहलवान बजरंग पुनिया के साथ हरियाणा के कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा विनेश के स्वागत के लिए पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश भावुक नज़र आईं। विनेश ने अपने स्वागत में आए लोगों का धन्यवाद दिया।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा करती हूं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।’

वहीं विनेश का स्वागत करने पहुंचीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “विनेश ने जो देश के लिए किया है वो बहुत कम लोग कर पाते हैं। मैं बस यही चाहती हूं कि विनेश को ज़्यादा से ज़्यादा मान सम्मान मिले। भारत सरकार ने मेडल के लिए पूरी मदद की।”

विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान में काफी निराशा का सामना करना पड़ा था, जब 7 अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए अपने अंतिम मुकाबले से कुछ घंटे पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनका वजन 50 किग्रा वर्ग से 100 ग्राम अधिक था और उन्हें रजत पदक से भी वंचित कर दिया गया था, जो भारतीय दल और समर्थकों के लिए बड़ी निराशा थी।

पढ़ें :- पिछले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था जिम्बाब्वे, इस बार टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर कर कंगारुओं को किया आउट
Advertisement