Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Violence in UP: एडीजी कानून व्यवस्था बोले-हिंसा में शामिल 230 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

Violence in UP: एडीजी कानून व्यवस्था बोले-हिंसा में शामिल 230 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Violence in UP: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में बवाल हुआ। सबसे ज्यादा हिंसा की घटना प्रयागराज में हुई। यहां पर उपद्रवियों ने करीब तीन घंटे तक जमकर बवाल किया। पुलिस ने किसी तरह से मोर्चा संभाला। उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

इसके साथ ही आगजनी का भी उन्होंने प्रयास किया। वहीं, अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। अभी तक 230 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार  (ADG Law and Order Prashant Kumar) ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही उपद्रवियों की शिनाख्त के बाद सीसीटीवी और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है।

Advertisement