Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Viral : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी जीरो ग्रैविटी और मसाजर से लैस है, जानें कीमत और फीचर्स?

Viral : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी जीरो ग्रैविटी और मसाजर से लैस है, जानें कीमत और फीचर्स?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) की कुर्सी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। फोटो में नजर आने वाली कुर्सी देखने में एक साधारण रिक्लाइनर चेयर (Recliner Chair) नजर आती। हालांकि वायरल पोस्ट में दावा किया है कि इसमें कमाल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, यहां तक कि रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें कई कमाल के फीचर्स भी है।

पढ़ें :- सत्या निकेतन बिल्डिंग मालिक को पता था गिरेगी इमारत! छात्रों से क्यों लिखवाया 'मौत हुई तो जिम्मेदारी मेरी नहीं'?

सोशल मीडिया पर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का फोटो ट्रेंडिंग में है। कुर्सी देखने में बहुत ही लग्जरी नजर आ रही है। साथ ही कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है, जिसमें इससे मिलती जुलती चेयर के फीचर्स को दिखाया गया है। दरअसल, दिल्ली सीएम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अभिनेता राकेश बेदी (Actor Rakesh Bedi) से मुलाकात के बाद एक पोस्ट किया। इस एक पोस्ट में कुछ फोटो भी हैं। यह मुलाकात दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) के दफ्तर में हुई।

पोस्ट में सीएम की चेयर भी नजर आई, जिसके बाद चेयर की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने इससे मिलती जुलती चेयर के फोटो पोस्ट किए और उसके फीचर्स बताए।

सीएम रेखा गुप्ता ने किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फोटो में नजर आने वाली ये एक रेड ऑक इम्पेरियो लग्जरी रिक्लाइनर (Red Oak Imperio Luxury Recliner) है। इसमें कई इलेक्ट्रिक फीचर्स हैं, जो मल्टी प्वाइंट बिल्ट इन मसाज सिस्टम के साथ आती है। इस रिक्लाइनर को लेकर दावा किया है कि इसका मसाज सिस्टम लंबे समय तक काम कर सकता है।

पैरों को आराम देते हैं ऑटोमेटिक फुटरेस्ट

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

वायरल फोटो में दिखाई देने वाली चेयर को लेकर दावा किया है कि इसमें ऑटोमेटिक फुटरेस्ट (Automatic Footrest) है। यह फीचर पैरों को आराम देने का काम करता है।

डीप जीरो ग्रेविटी क्षमता

वायरल फोटो में नजर आने वाली चेयर असल में डीप जीरो ग्रेविटी रिक्लाइनिंग क्षमता (Deep Zero-Gravity Reclining Capability) के साथ आती है। इस फीचर की मदद से चेयर एक लग्जरी लाउन्ज में कन्वर्ट हो जाती है।

चेयर के अंदर कमाल की फॉम

वीडियो में दावा किया है कि चेयर के अंदर हाई डेनसिटी फॉम (High-Density Foam) का यूज किया है। यह फॉम चेयर पर बैठने के दौरान आराम भी देती है। हालांकि कीमत को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 50 हजार रुपये से लेकर मैक्सिमम 1 लाख रुपये तक बताई जा रही है।

जीरो ग्रैविटी चेयर क्या होती है?

पढ़ें :- Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरी, हादसे में 40-50 छात्र के फंसे होने की संभावना, सीएम ने लिया संज्ञान

जीरो ग्रैविटी चेयर (Zero Gravity Chair) , असल में एक रिक्लाइनिंग लाउंज चेयर है। इसको ऐसे डिजाइन किया जाता है, जिसमें नेचुरल पॉस्चर को मेंटेंन किया जा सके और इंसान के शरीर को आराम मिले। इसमें फुट रेस्ट होता है, जिसको एक बटन दबाकर ऑन किया जा सकता है।

Advertisement