सोशल मीडिया में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कोट पैंट पहने खड़ा हुआ है और वहीं एक महिला उसके जूते को फीते बांधती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तस्वीर मध्य प्रदेश के सिंगरौली के हनुमान मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम की है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एसडीएम असवन राम चिरावन (SDM Aswan Ram Chirawan) एक महिला कर्मचारी से अपने जूते की फीते बंधवाते नजर आए थे। सोशल मीडिया में यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद एमपी के मुख्यमंत्री ने एसडीएम को तत्काल रुप से हटाने के निर्देश दिए हैं।
सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है।
इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है। – CM@DrMohanYadav51
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 25, 2024
पढ़ें :- सरदार पटेल की जयंती पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया नमन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडीएम ने मामले में सफाई देते हुए कहा था कि मेरे पैर में चोट लगी हुई थी जिसकी वजह से मुझे घुटने मोड़ने में परेशानी हो रही थी। कार्यक्रम के दौरान मैने जूते उतारे थे मगर कार्यक्रम के बाद जब वापस जूते पहने तो जूते के फीते खुले थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला कर्मचारी ने जूते के फीते बांधे थे।जबकि जूते के फीते बांधने वाली महिला का कहना है कि एसडीएम साहब के पैर में चोट लगी थी इसलिए मैंने अपनी मर्जी से उनके जूते की फीते बांधे थे। उनसे जूते के फीते बांधने के लिए किसी ने नहीं कहा।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम की जूते के फीते बांधने वाली वायरल तस्वीर पर एक्शन लेते हुए एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि
सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है।
इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है। –
पढ़ें :- AAP Candidate List : पंजाब चुनाव के लिए आप ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखें- किसको मिला टिकट