नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) है जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी। रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर रील बनाते हुए लड़के ने एक बुजुर्ग की जान बचा ली। बता दें कि आमतौर पर स्टेशन या ट्रैक के पास रील बनाना गलत माना जाता है, लेकिन इस बार उसी रील की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
पढ़ें :- Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway Platform) पर खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। वह म्यूजिक पर डांस के ठुमके लगा रहा था और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रहा था, उसके पीछे से एक ट्रेन गुजर रही थी, लेकिन वह अपने शूट में पूरी तरह व्यस्त था तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
रिल बनाना कभी कभी सही भी होता है
एक युवक प्लेटफॉर्म पर डांस की रिल बना रहा था तभी अचानक एक बुजुर्ग चलती रेलगाड़ी से उतरने की कोशिश करता है और गिर जाता था तभी युवक उसको सही सलामत उतार लेता है
pic.twitter.com/ElODY0vcba पढ़ें :- Video-11 हजार वोल्ट की लाइन पर लोहे की रॉड से मासूम पंतग छुड़ा रहा था, पोते को तड़पते देख बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत
— Guru Choudhary (@guru_choudhary0) October 25, 2025
ट्रेन से उतरते ही गिरा बुजुर्ग
उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे, उनके हाथ में सामान था और शायद ट्रेन की रफ्तार पूरी तरह से रुकी नहीं थी। उतरते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरने ही वाले थे कि तभी वह लड़का जो डांस कर रहा था। अचानक मुड़ा और तेजी से उनकी ओर दौड़ पड़ा उसने झटपट बुजुर्ग को पकड़ लिया और गिरने से पहले उन्हें संभाल लिया।
लड़के ने बचाई जान
पढ़ें :- Video-इंजन की ताकत जांचने के लिए युवकों ने गंगा में उतारी थार, पुलिस ने क्रेन से निकाल कर किया सीज
लड़के की यह फुर्ती और तत्परता देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए किसी को उम्मीद नहीं थी कि जो लड़का रील बना रहा था। वही इतने सही समय पर किसी की जान बचा लेगा। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़का बुजुर्ग को अपने हाथों से थाम लेता है और उन्हें दोबारा संतुलित खड़ा कर देता है। बुजुर्ग भी घबराए हुए नजर आते हैं लेकिन कुछ ही पलों में सब ठीक हो जाता है। यह पूरी घटना उसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे वह लड़का रील बना रहा था। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड किया गया तो यह तेजी से फैल गया हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और शेयर किया हर किसी ने लड़के की समझदारी और इंसानियत की तारीफ की।
यूजर्स ने कमेंट में दिए ऐसे रिएक्शंस
यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि यह लड़का असली हीरो है, जिसने वक्त रहते एक बुजुर्ग की जान बचाई कुछ लोगों ने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म या ट्रैक के पास मोबाइल से वीडियो बनाना खतरनाक होता है और यह घटना सभी के लिए एक सबक है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह लड़का वहां मौजूद न होता तो शायद कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।