Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Viral video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिम में वर्कआउट के दौरान एक शख्स की heart attack से मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Viral video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिम में वर्कआउट के दौरान एक शख्स की heart attack से मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश। पिछले कुछ सालों से अचानक हार्ट अटैक से मौत के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर बड़ों तक है। पिछले कुछ सालों ऐसे कई मामले सामने आये है जिनमें बच्चे खेलते खेलते बड़े डांस करते करते, बैठे बैठे तो कभी जिम करते करते हार्ट अटैक से मौते हुई है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

सोशल मीडिया में इन घटनाओं के तमाम वीडियो भी देखने को मिले है। ऐसा ही ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जहां जिम में वर्कआउट करते समय एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबलपुर के गोरखपुर इलाके के गोल्ड जिम की एक शख्स की मौत हो गई। शख्स का नाम यतीश सिंघई बताई जा रही है जिनकी उम्र 52 साल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोजाना की तरह सुबह करीब 6:45 बजे यतीश जिम में वर्क आउट कर रहा था. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया. जिससे वह जमीन पर गिर गया. हालांकि  इस दौरान जिम ट्रेनर और साथियों ने सीपीआर देकर व अन्य तरीकों से उसकी जान बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद जिम ट्रेनर और अन्य लोग उन्हे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement