बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जवाहरलाल चिकित्सा महाविद्यालय में एक अजीब गजब मामला देखने को मिला। यहां एक शख्स दुनिया के सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर को अपने हाथ में पकड़ जा पहुंच गया।
पढ़ें :- योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर ID से तय होगा, मोदी सरकार की है बहुत गहरी साजिश : राहुल गांधी
शख्स के हाथ में जिंदा सांप देख हॉस्पिटल में सबके होश उड़ गए। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोग शख्स से दूर भागने लगे और दूर खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।दरअसल इस सांप ने शख्स को डस लिया था। डॉक्टरों ने शख्स का इलाज किया। इस दौरान शख्स ने अपने हाथों में सांप को पकड़ा हुआ था।
ई बिहार है भैया यहां उड़ती चिड़ियाँ को हल्दी लगाया जाता है फिर ई साँप का क्या मजाल की काट कर भाग जाये …वीडियो भागलपुर का है साँप ने काटा तो शख़्स ने साँप का नरेटी चांप कर अपने साथ अस्पताल ले आया #Bihar pic.twitter.com/fogo6QqOwZ
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 16, 2024
पढ़ें :- Video Viral : पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़ 3 शूटर ढेर,पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO जख्मी, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बरारी स्थित मीराचक गांव की घटना है। मंगलवार को गंगा किनारे स्थित मीराचक गांव के रहने वाले 48 साल के प्रकाश मंडल को सांप ने डंस लिया। प्रकाश मंडल मजदूरी का काम करता है। रसेल वाइपर सांप ने उसे दो जगहों पर डंसा। उन्होंने बिना डरे रसेल वाइपर को दूसरे हाथ से दबोच लिया।
दर्द से तड़पते प्रकाश किसी तरह सांप को पकड़े हुए भागलपुर के जेएलएनएम अस्पताल पहुंच गए। प्रकाश के साथ उनके परिजन भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। प्रकाश के हाथ में सांप देख वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स के साथ-साथ दूसरे मरीज-परिजन भी सहम गए।
किसी तरह ट्रॉली पर प्रकाश को लेटाकर उन्हें वार्ड के अंदर ले जाया गया। मगर, उन्होंने अपने हाथों में से सांप को नहीं छोड़ा। फिर, डॉक्टर ने सांप को देखने के बाद उनको इंजेक्शन दिया। बाद में मेडिकल स्टाफ के समझाने पर प्रकाश के परिजनों ने सांप को बोरे में बंद कर अस्पताल परिसर में ही सुरक्षित रखा दिया। वहीं, हेल्थ मैनेजर वीरमणी ने बताया प्रकाश का इलाज जारी है। जहां तक सांप की बात है तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।