Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी छात्रा, ट्रेन के इंंतजार में आ गई गहरी नींद, ऐसी बची जान

Viral video: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी छात्रा, ट्रेन के इंंतजार में आ गई गहरी नींद, ऐसी बची जान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बिहार के मोतिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक छात्रा रेलवे ट्रैक पर लेटी नजर आ रही है, इस दौरान एक शख्स आकर उसे उठाता है..और वह फिर भी नहीं उठती है।इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार की सुबह मोतिहारी रेलवे ट्रैक पर एक लड़की ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। कंधे पर स्कूल बैग लिए छात्रा आत्महत्या के इरादे से मोतिहारी से पटना की तरफ जा रही ट्रेन की पटरी पर लेट गई। ट्रेन के इंतजार में सो गई।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर लेटी लड़की को देख फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया।लोगो ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो कहने लगी ..आप लोग मुझे छोड़िए,मुझे मरने दीजिए। छात्रा को हटाने के लिए महिलाएं भी ट्रैक पर आ गई थी। बाद में एक महिला ने लड़की को कस कर पकड़ा और तब  जा कर ट्रेन वहां से गुजर पाई। हालांकि, ये क्यों आत्महत्या करना चाहती थी। क्या वजह थी इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं मिल पाई है। जीआरपी को इसकी सूचना दे दी गई है।

Advertisement