Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Viral video: बेटी से रील बनवाने के लिए भागीरथी नदी में उतरी थी महिला, पैर फिसलते ही बह गई, सामने आया वीडियो

Viral video: बेटी से रील बनवाने के लिए भागीरथी नदी में उतरी थी महिला, पैर फिसलते ही बह गई, सामने आया वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपनी बेटी से रील बनवा रही थी कि इस दौरान भागीरथी नदी में बह गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

जहां 14 अप्रैल को रील बनवाने के चक्कर में महिला का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका।

घटनास्थल के पास महिला की बेटी के पास एक मोबाइल फोन मिला। जिसमें महिला बेटी से रील बनाने के लिए बच्ची को दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आया है। महिला की पहचान नेपाली मूल की विशेषता के रुप में हुई है। दो दो दिन के बाद भी अब तक उस महिला का कुछ पता नहीं लग सका है।

Advertisement