सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कार के बोनट पर बैठकर हाइवोल्टेज ड्रामा (high voltage drama of a woman) करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो प्रयागराज कानपुर हाईवे का बताया जा रहा है। जहां सोमवार को देर रात जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति की बेवफाई से तंग आकर महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा काटा।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
महिला सड़क पर आने जाने गाड़ियों के बोनट पर बैठ कर शोर मचाती नजर आई। महिला का ड्रामा देखने के लिए सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरु पार्क के पास महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सड़क पर जाम लगने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर थाने ले गई।
#Prayagraj प्रयागराज कानपुर हाईवे पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा,वाहन के बोनट पर बैठकर लोगों को छकाया! pic.twitter.com/bi7EDnyGwW
— अजय सरोज (पत्रकार)
(@journalistsaroj) April 22, 2025
पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक महिला सलवार सूट पहने एक कार के बोनट पर बैठी है और लोगो से अपनी व्यथा सुना रही है। चारो ओर लोगो ने उसे घेर रखा है और उसकी बातें सुनते नजर आ रहे है।
पूछताछ में पता चला की करीब 30 साल की यह महिला धूमनगंज के भोला पुरवा निवासी है और बिहार के रहने वाले आनंद से उसकी शादी हुई है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा पति ने वाराणसी की रहने वाली दूसरी महिला से भी शादी कर रखी है।
#प्रयागराज:- नेहरू पार्क के पास महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात, बाद मे पहुंची पुलिस ने किया महिला क़ो काबू। #Prayagraj pic.twitter.com/mTwa5Uui1U
— Rohit Nandan Mishra (@RohitNandanMis3) April 22, 2025
पढ़ें :- फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य
आरोप है कि पति कभी वाराणसी तो कभी प्रयागराज में महिला के साथ रहता है। महिला का आरोप है कि उसे पहली शादी के बारे में जानकारी हुई तो पति ने मारपीट की। पति की पिटाई से नाराज होकर महिला कानपुर हाईवे पर आकर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के पति की तलाश कर रही है।