मुंबई। भारतीय टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन (Actress Sudha Chandran) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आज उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाएगा। इस वीडियो में सुधा को संभालना बेहद मुश्किल लग रहा है। देखें वायरल वीडियो (Viral Video)।
पढ़ें :- इटावा: टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने बारी— बारी से सभी बैरियर तोड़े, कर्मचारियों को धमकाया, विडियो वायरल
पढ़ें :- Video Viral : ‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ?
सुधा चंद्रन ( Sudha Chandran) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सुधा को कई लोग एक साथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यह किसी फिल्म या फिर टीवी सीरियल की शूटिंग नहीं है बल्कि यह वीडियो माता की चौकी (Mata Ki Chowki) के दौरान का है। सुधा की हालत देखकर लग रहा है कि जैसे उन पर माता चढ़ गई है और वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। इस वीडियो में सुधा को सभी शांत करने की कोशिश कर रहे हैं और वहां पर मौजूद सभी के लिए उनको संभालना मुश्किल हो रहा है।