1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : ‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ?

Video Viral : ‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ?

झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी सहित एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी हिट गाना 'टूट जाई राजाजी पलंग सागवान' पर जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और SSP प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा को लाइन अटैच कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी सहित एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी हिट गाना ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान’ पर जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और SSP प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा को लाइन अटैच कर दिया।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

दुर्गा पूजा के दौरान ‘डांडिया नाइट’ में भोजपुरी बीट्स पर डांस

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ‘डांडिया नाइट’ का है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अलीशा से उत्साही महिलाओं ने डांस का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। मंच के पास खड़ीं अलीशा और उनकी साथी ने भोजपुरी बीट्स पर कमाल का डांस पेश किया, जो अब करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं अनुशासनहीनता का आरोप।

मनोरंजन या ड्यूटी के दौरान लापरवाही?

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी पर एक्शन लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी ने कहा, कि पुलिस अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह घटना पुलिसकर्मियों की छवि और सोशल मीडिया के असर को लेकर नई बहस छेड़ रही है। क्या यह मासूम मनोरंजन था या ड्यूटी के दौरान लापरवाही? इसका जांच में खुलासा होगा।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...