मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Bollywood Actress Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अपनी मां के काफी करीब हैं। वो अक्सर कई मौकों पर मां के साथ ही नजर आती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसमें ऐश्वर्या बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची हैं। ऐश्वर्या ने स्कूल ट्रिप से लौट रही आराध्या को एयरपोर्ट पर सरप्राइज दिया और उनकी प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब ऑनलाइन वायरल है।
पढ़ें :- अभिषेक बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़,पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं उनके पैर छूकर शुरु करता था शूटिंग …
वीडियो में दिखता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अन्य पेरेंट्स के साथ एयरपोर्ट पर अपनी बेटी का इंतजार करती नजर आ रही हैं। जैसे ही उनकी नजर आराध्या को एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखती है, वह तुरंत कैमरा निकालकर उस पल को कैमरे में कैद कर लेती हैं। आराध्या अपनी मां को देखकर बेहद खुश हो जाती हैं और तुरंत उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़ती हैं। ऐश्वर्या भी उतनी ही उत्साहित नजर आती हैं।
ऐश्वर्या अपनी बेटी के लिए फोटोग्राफर की भूमिका निभाती भी नजर आईं
इसके बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी के लिए फोटोग्राफर की भूमिका निभाती भी नजर आईं। कार में बैठने से पहले उन्होंने आराध्या और उनके दोस्तों की तस्वीरें खींचीं। सफेद शर्ट और नीली जींस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने सनग्लासेस और स्लिंग बैग से अपने स्टाइलिश लुक को पूरा किया। वहीं आराध्या स्कूल यूनिफॉर्म और कैप में नजर आईं।
आराध्या का 2011 में हुआ जन्म
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2007 में शादी कर ली। 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के साथ ही कपल माता-पिता बन गया। उन्हें अक्सर स्कूल के कार्यक्रमों में आराध्या का उत्साहवर्धन करते देखा जाता है।