सोशल मीडिया में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Businessman Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani ) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनंत अंबानी कटने के लिए जा रही मुर्गियों के लिए मसीहा बन गए। अनंच ने बूचड़खाने में जा रही मुर्गियों को खरीद कर पालने की बात कही।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी (Anant Ambani ) पिछले पांच दिन से पदयात्रा कर रहे है। करीब 140 किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने के लिए हर रात दस के 12 किलोमीटर चलते है। वह 10 अप्रैल को अपने जन्मदिन पर द्वारका में पूजा पाठ करेंगे।
अनंत अंबानी की ये वीडियो आपका दिल जीत लेगी।
जामनगर से द्वारिका जाते वक्त अनंत को एक टेम्पो के अंदर मुर्ग़े मुर्गियाँ दिख गई जो कटने के लिए जा रही थी।
अनंत अंबानी ने अपने लोगों को बोला इसके मालिक को इनके पैसे दे दो,और इनको अब हम पालेंगे।
#Anantambani #NitaAmbani… pic.twitter.com/nLOWDsGGBN पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) April 1, 2025
इस दौरान जामनगर से द्वारिका जाते वक्त अनंत को एक टेम्पो के अंदर मुर्ग़े मुर्गियाँ दिख गई जो कटने के लिए जा रही थी। अनंत अंबानी ने अपने लोगों को बोला इसके मालिक को इनके पैसे दे दो,और इनको अब हम पालेंगे।
वह एक गाड़ी में लदे मुर्गियों को बचाते नजर आ रहे है। गोद में एक मुर्गी को पकड़े अनंत कहते है कि वह इन्हें पालेंगे। वह गाड़ी मालिक को पूरा पैसा देकर मुर्गियों को खरीद लेने की बात कहते है।अनंत का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।