सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक स्टेज पर दुल्हा और दुल्हन बैठे नजर आ रहे हैं और कुछ लोग दुल्हा दुल्हन को आर्शीवाद देते हुए फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे है। इसी दौरान एक व्यक्ति स्टेज पर आता है और दुल्हे पर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ना शुरु कर देता है।
पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि तत्काल प्रभाव से हो वापस, नहीं तो छात्रों के साथ धरने पर बैठूंगा : एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह
शादी के स्टेज पर दूल्हे को मारे चाटे
Ex बॉयफ्रेंड और दुल्हन एक ही स्कूल में टीचर थे
भीलवाड़ा राजस्थान की घटना बताई जा रही है… pic.twitter.com/XcDBrBpd2e— Jhalko Delhi (@JhalkoDelhi) May 19, 2024
थप्पड़ मारने से पहले शख्स दुल्हन के साथ फोटो क्लिक कराता है तोहफा देता है और फिर दूल्हे से हाथ मिलाता है और थप्पड़ मारने लगता है। वहीं इस दौरान दुल्हन दूल्हे को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
पढ़ें :- लोकतंत्र की मूल भावना को पहुंचाई जा रही है चोट, मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा : ममता बनर्जी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा का बताया जा रहा है। जिसमें दूल्हे को चाटे मारने वाला वाला व्यक्ति दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो एक ही स्कूल के टीचर थे।