मध्यप्रदेश के नीमच जिले का मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में तमाम कागजों की माला बनाकर अपने गले में डालकर जमीन पर रेंगता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात
इस शख्स का नाम मुकेश प्रजापति है। वह सिंगोली तहसील के ग्राम कांकरिया तलाई का रहने वाला है। वह पिछले सात साल से भ्रष्टाचार के एक मामले की शिकायत लेकर चक्कर काट रहा है। लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर ढाक के तीन पात। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मजबूर होकर गले में शिकायती कागजों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर उसने अपने सिर पर चप्पल रखी और कहा कि अब तो मुझे न्याय दिला दो।
मध्यप्रदेश के नीमच में मुकेश प्रजापति को अपनी आवाज प्रशासन तक पहुँचाने के लिए मजबूरन खुद को सड़क पर घसीटते हुए कलेक्टर कार्यालय तक जाना पड़ा। यह घटना न केवल प्रशासनिक तंत्र की असफलता की ओर इशारा करती है, बल्कि सरकार की आम जनता के प्रति उदासीनता को भी उजागर करती है। pic.twitter.com/hkbgXAUzoP
— Bhartiya kisan union (madhya Pradesh) (@MP_BKU) September 4, 2024
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित मुकेश प्रजापति ने बताया कि वह करीब सात साल से ग्राम कांकरिया तलाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। लाचार होकर वह गले में सभी शिकायती आवेदनों की फोटो कॉपी लटकाकर लोटन यात्रा कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित के पास एक हजार से ज्यादा शिकायती आवेदन हैं।
मुकेश का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उसके मामले की सुनवाई नहीं हो रही है। गले में कागजों की माला लेकर जमीन पर रेंगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासन का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इसका सहारा लिया।ताकि इस बार उसके मामले की सुनवाई हो सके।