नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ‘वेलकम 3’ (Welcome 3) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर रातों-रात धूम मचा दी। लेकिन आज न जाने अक्षरा को क्या हो गया कि वह अचानक से इतनी भावुक हो गईं कि रोने लगीं। उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस को भी उनकी चिंता सता रही है।
पढ़ें :- मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप होता है’: एमपी के कांग्रेस विधायक का दावा
वायरल वीडियो का सच?
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी मां से फोन पर बात करते-करते रो पड़ती हैं। दअसल, अक्षरा की मां ने उन्हें कहा, ‘थैंक्स यूनिवर्स, थैंक्स मेरी बहादूर बच्ची।’ अक्षरा अपनी मां की इन बातों को सुनकर इतनी भावुक हो गईं कि वह अपने आंसू रोक ही नहीं पा रही थीं। लेकिन अक्षरा के इन आंसुओं के पीछे की असली वजह अक्षय कुमार भी हैं।
आखिर क्यों रोईं अक्षरा?
दरअसल, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बातों की वजह से इतनी भावुक हो गईं कि वह लगातार रोती रहीं और अपने आसुंओं को रोक नहीं पाईं। अक्षरा ने कहा कि अक्षय ने उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही कहा, ‘तुम आगे बढ़ोगी।’ अक्षय की इन्हीं बातों को लेकर अक्षरा भावुक हो गई हैं। अक्षरा के इस वीडियो में उनकी मां लगातार उन्हें दिलासा देती रहीं।
दोस्त विशाल ने लिखा खास मैसेज
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?
अक्षरा के इस वीडियो पर उनके दोस्त विशाल ने एक खास मैसेज लिखा है। विशाल ने लिखा, ‘जब लीजेंड खिलाड़ी कुमार आपकी मेहनत को सराहें, तो वो एहसास ही अलग होता है।’ विशाल ने अक्षरा के लिए आगे लिखा, ‘इतनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के पीछे एक छोटा सा बच्चा भी छुपा है।’ इसके साथ ही विशाल ने लिखा कि उन्हें अक्षरा पर बहुत गर्व है।
‘वेलकम 2’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह एक बेहद एनर्जेटिक और देसी स्टाइल का भोजपुरी ट्रैक है, जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इस गाने में अक्षरा ने अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार डांस किया है, जो उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
‘वेलकम 3’ बॉलीवुड की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म है। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म में कुल 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे।