Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : JDU नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR, जांच के बाद पटना प्रशासन का एक्शन

Viral Video : JDU नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR, जांच के बाद पटना प्रशासन का एक्शन

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के बीच से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Union Minister Lallan Singh) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो (Viral Video)  की जांच के बाद की गई, जिसमें कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन (Code of Conduct Violation) और प्रशासनिक नियमों के खिलाफ बयानबाजी की बात सामने आई थी। पटना प्रशासन (Patna Administration) ने वीडियो की सत्यता की जांच के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है। अब इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने रामबचन राय, अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। चुनावी माहौल के बीच इस FIR को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष जहां इसे “राजनीतिक दबाव” का नतीजा बता रहा है, वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह सबूतों और नियमों के आधार पर की गई है।

पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार
Advertisement