Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Viral Video: Kumar Vishwas ने शत्रुघ्न सिन्हा का बगैर नाम लिए चला दिए व्यंगवाण, बोले-‘कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी लक्ष्मी उठाकर …’

Viral Video: Kumar Vishwas ने शत्रुघ्न सिन्हा का बगैर नाम लिए चला दिए व्यंगवाण, बोले-‘कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी लक्ष्मी उठाकर …’

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले फेमस कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कविता के माध्यम से इशारों-इशारों में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर विवादित बयान दे डाला है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कवि कुमार विश्वास मंच से कविता पढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को गीता-रामायण पढाईये। भगवान राम के भाईयों और माता सीता की बहनों का नाम याद कराइये। एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाए उनकी तालियां उठे।

मंच से कुमार विश्वास ने जो भी कुछ कहा, उसे लोग सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। कुमार विश्वास का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन लोगों का कहना है कि कवि कुमार विश्वास ने शत्रुघन सिन्हा पर तंज कसा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मेरठ महोत्सव का बताया जा रहा है।

Advertisement