Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Viral video: जिंदगी बार बार मौके नहीं देती….रील बनाने के चक्कर में हरिद्वार में फिसला युवती का पैर, बाल बाल बची जान

Viral video: जिंदगी बार बार मौके नहीं देती….रील बनाने के चक्कर में हरिद्वार में फिसला युवती का पैर, बाल बाल बची जान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल युवाओं में रील बनाने का ऐसा क्रेज है कि कई बार इसके चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नही करते हैं। इसकी चक्कर में अब तक न जाने कितने युवा अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं तो कई मौत के मुंह से वापस लौट आये है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।जिसे देख आपकी हलख सूख जाएगी।

पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद  

वायरल वीडियो में एक युवती रील बनाती नजर आ रही है। वह घाट के किनारे सीढ़ियों पर चलते हुए रील बना रही है। अचानक लड़की उठती है और सीढ़ियों के आगे लगे लोहे के ग्रिल पर चलने लगती है। इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो नदीं में गिर जाती है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

उसके दोस्त उसे बचाने के लिए पहुंचते हैं मगर लड़की उनकी पहुंच से दूर थी जिस कारण वो उसे पकड़ नहीं पाए। पानी का बहाव तेज होने के कारण लड़की डूबती नहीं है और कुछ दूर जाकर एक ग्रिल को पकड़ लेती है जिससे उसकी जान बच जाती है।ग्रिल पकड़ लेने से लड़की की जान तो बच गई मगर गिरने के कारण उसे चोटें आई और वो घायल हो गई।

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में ऐसा कोई ना कोई वीडियो सामने आ ही जाता है जिसमें लोग रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो हरिद्वार के विष्णु घाट का बताया जा रहा है।

Advertisement