नई दिल्ली। रात का सन्नाटा, सड़क पर दौड़ती गाड़ियां और राहगीरों की आवाजाही सब कुछ नॉर्मल नजर आ रहा था। लेकिन इसी बीच सड़क किनारे बाइक रोकना तीन युवकों के लिए ऐसा खौफनाक अनुभव बन गया, जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाइक रोकते ही अंधेरे में छिपे एक शेर ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
अंधेरे में नजर आईं चमकती आंखें
वायरल वीडियो (Viral Video) रात के समय का बताया जा रहा है। सड़क पर गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं और लोग भी अपने-अपने रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान एक कार सवार की नजर सड़क किनारे कुछ अजीब सी हलचल पर पड़ी। उसने कार रोक दी और उस तरफ कैमरा करके वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कैमरा जैसे ही अंधेरे की तरफ गया, वहां दो चमकती हुई आंखें दिखाई दीं। पहली नजर में ये आंखें किसी बड़े जंगली जानवर, खासकर शेर जैसी नजर आ रही थीं। कार सवार शायद इस खतरे को समझ चुका था, लेकिन तभी दूसरी तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए।
चिल्लाता रहा कार सवार
सबसे डरावना पल तब आया जब युवकों ने उसी जगह बाइक रोक दी, जहां कुछ देर से हलचल नजर आ रही थी। कार में बैठे व्यक्ति ने उन्हें खतरे से आगाह करने की कोशिश की। वह जोर से चिल्लाकर बाइक सवारों से साइड में देखने के लिए कहता सुनाई देता है। लेकिन युवकों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही अंधेरे में मौजूद शेर उनकी तरफ झपटा। वीडियो में शेर को दहाड़ते और युवकों पर हमला करते देखा जा सकता है। अचानक हुए इस हमले से तीनों घबरा गए और वहां से बचकर निकलने की कोशिश करने लगे।
बाइक सवारों की निकल पड़ी चीख
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
गनीमत रही कि युवक समय रहते वहां से दूर हो गए और वायरल वीडियो के मुताबिक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। कुछ ही सेकंड में नॉर्मल नजर आ रही सड़क पर ऐसा मंजर बन गया कि बाइक सवारों की चीख निकल गई।
वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। घटना देखकर जहां कई लोग हैरान हैं, वहीं कुछ ने अपने अंदाज में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘इन्हें भी बाइक वहीं रोकनी थी क्या? दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ‘इनका चालान काटने के लिए शेर वहां खड़ा था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘मेरी तो रूह ही कांप गई।’