Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Viral video: निर्माणाधीन और कई जगह से टूटे पुल पर जान को जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे लोग, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

Viral video: निर्माणाधीन और कई जगह से टूटे पुल पर जान को जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे लोग, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नीचे तेज बहाव के साथ नदी बह रही है और ऊपर निर्माधीन पुल पर अपनी जान को खतरे में डालकर कुछ लोग रास्ता पार करते नजर आ रहे है। वहीं मौजूद शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तराखंड के बागेश्वर के अंतर्गत कपकोट तहसील के दुर्गम क्षेत्र किलपारा और कुंवारी इलाके में शंभू नदी में निर्माणाधीन मोटर पुल का है। जहां अपनी जान को खतरे में डालकर कुछ लोग रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पकोट उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने वीडियो के जांच के आदेश दिए।

साथ ही उपजिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि निर्माण विभाग द्वारा वहां पहले से ही लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रॉली सिस्टम चालू किया गया है। उसका इस्तेमाल न करते हुए कुछ लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन पुल पार करते हैं।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

उपजिलाधिकारी ने कहा कि वहां तहसील प्रशासन की लगातार नजर है। जिसके लिए पीआरडी के दो जवानों को पहले से तैनात किया गया है और समय-समय पर वहां के राजस्व उफनिरीक्षक से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही वायरल वीडियो पर उपजिलाधारिकारी ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को इस तरह के भ्रामक वीडियो को न फैलाने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement