सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चारो तरफ मरीज लेटे हुए नजर आ रहे हैं वहीं मरीजों के बीच से एक पुलिस की जीप गुजरती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। जिसमें पुलिस कार लेकर मरीजों के बीच इमरजेंसी वार्ड में घुस गई।
पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष
दरअसल, यहां महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया था। शिकायत मिलने ने पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कार लेकर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। हॉस्पिटल के वार्ड में मरीजों के बीच पुलिस की कार ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
Viral video: फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार,
ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बीच घुसा दी जीप pic.twitter.com/tw916QfQP5— princy sahu (@princysahujst7) May 23, 2024
पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 मई को ऋषिकेश एम्स के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी। इसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टरके साथ छेड़छाड़ के विरोध में हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपी के खिलाफ कार्ऱवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्ऱवाई करना शुरु कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को गिरफ्तार किया। हालात को देखते हुए पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड के भीतर लेटे हुए मरीजों के बीज जीप घुसा दी। जबकि सुरक्षाकर्मी सीटी बजाकर मरीजो के स्ट्रेचर हटाते रहे।इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।