क्विटो (इक्वाडोर)। चर्च में प्रार्थना के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर (Southwestern Ecuador) के गयागुआकिल शहर (Guayaquil City) में फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी (Father Patrick Alfredo Sanchez Molinari) लाइव प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई। सबसे खौफनाक बात यह है कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान कैमरे में कैद हो गई। अचानक हुए इस हादसे से चर्च में चीख-पुकार मच गई और इस दर्दनाक घटना में फादर की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला
राजधानी क्विटो से 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटीय शहर ग्वायाकिल में परपेतुओ सोकोरो चर्च के पादरी पैट्रिसियो सांचेज शनिवार शाम को प्रार्थना करा रहे थे।
इक्वाडोर प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा लकड़ी का एक बहुत बड़ा क्रॉस लाइव प्रशासन में हुई मौत
इससे पता चलता है कि इंसान की जब मौत जहां पर लिखी होती है उसकी हो जाती है चाहे वह अच्छे काम कर रहा हो चाहे बुरे काम इसीलिए इंसान से हमेशा कहा जाता है कि अच्छे कर्म करिए
मौत तो हमेशा सबकोवानी है तो क्यों ना अच्छे कर्म करके मौत को प्राप्त किया जाए
पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें
— Tapasya Deva (@tapasy_dve1az_) October 19, 2026
पादरी के सिर पर गिरा क्रूस
प्रार्थना सभा के वीडियो में दिखता है कि इस दौरान पादरी के पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस उखड़कर उनके सिर पर गिर पड़ा। वीडियो से ऐसा नहीं लगा कि उन्हें क्रूस गिरता हुआ दिखाई दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण जारी रहने के दौरान श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पैट्रिसियो सांचेज मोस्ट होली रिडीमर धर्मसभा से जुड़े थे। यह रोमन कैथोलिक धार्मिक संघ 1732 में स्थापित हुआ था और 80 देशों में इसकी मौजूदगी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति
जैसे ही वह भारी-भरकम क्रूस फादर पर गिरा, चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और हड़कंप सनसनी फैल गई. ऑनलाइन सामने आए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह अचानक हुआ हादसा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। गयागुआकिल के महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय (Archdiocese of Guayaquil) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर फादर की मौत की पुष्टि की है और उनके परिवार, दोस्तों तथा रेडम्प्टोरिस्ट धार्मिक समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। फादर पैट्रिक इसी चर्च के मुख्य पादरी थे।
आखिर क्यों गिरा क्रॉस?
हादसे के बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर वह भारी क्रॉस अचानक कैसे गिर गया? हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी संरचनात्मक क्षति की वजह से हुआ या फिर फिक्सिंग में किसी लापरवाही के कारण। आर्कडायोइस ने यह भी साफ नहीं किया है कि फादर की मौत मौके पर ही हो गई थी या अस्पताल ले जाने के बाद। इस अचानक हुए हादसे ने दुनियाभर के श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया यूजर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है।