Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: मध्यप्रदेश में पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी करने से पहले चोर ने भगवान का लिया आर्शीवाद

Viral video: मध्यप्रदेश में पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी करने से पहले चोर ने भगवान का लिया आर्शीवाद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, जिसमें एक शख्स चोरी के इरादे से पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी करने के इरादे से घुसता है।  लेकिन चोर ने चोरी करने से पहले भगवान की पूजा करने लगा। दरअसल सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें इस चोर की चोरी के बजाय उसकी भगवान के प्रति श्रद्धा को लेकर बात की जा रही है।

पढ़ें :- ठंड आते ही दिल्ली की हवा में घुल जाती है इन फूलों की खुशबू, लेकिन नाम है ‘शैतान का पेड़!' कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के माचलपुर जिले में शनिवार रात एक चोर पेट्रोल पंप में चोरी के इरादे से घुसता है, वहां पर मौजूद भगवान के मंदिर पर उसकी नजर पड़ती है। जिसके बाद वह पहले पूजा कर उनका आशीर्वाद लेता है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने भगवान के आगे अपना सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। जिसको देखकर लगता है कि यह चोर देवता के सामने सिर झुकाकर अपने काम के लिए इजाजत ले रहा हो। इसके बाद वह अपने काम में लग जाता है।

दराजें खोलता है और हर तरफ कैश खोजने लगता है। चोर का चोरी करने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस चोर ने करीब एक लाख 57 हजार रुपए चोरी किए हैं। घटना के समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी सो रहे थे। चोरी के बाद चोर मौके से फरार हो गया।

Advertisement