Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Viral video: बागेश्वर में दो नाबालिग लड़कियों को कमरे में बंद कर मारपीट, बनाया मुर्गा , दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Viral video: बागेश्वर में दो नाबालिग लड़कियों को कमरे में बंद कर मारपीट, बनाया मुर्गा , दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग को मुर्गा बनाया, मारपीट और छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो आरोपी फरार है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को जो किशोरियों के साथ गाली गलौच, मारपीट,छेड़छाड़ और मुर्गा बनाने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के बाद दो युवक बागेश्वर से फरार हो गए। मामले में एक पीड़िताके पिता ने लक्की कठायत, तनुज गड़िया, दक्ष फस्वाण तथा योगेश गड़िया पर छेड़खानी, मारपीट एंव गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

न्यायालय में अधिवक्ता विनोद भट्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बगैर नोटिस के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। भट्ट ने बताया कि एक घंटे की जिरह के बाद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने रिमांड रिफ्यूज कर दी। उन्होंने बताया कि पोक्सो जैसे गंभीर मामले में पुलिस ने लीपापोती की है।

पढ़ें :- Viral : IPS अंकिता शर्मा का साड़ी पहनकर AK-47 से की फायरिंग, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय नियमानुसार कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस दोनो को नोटिस जारी करेगी। फिलहाल दोनो युवकों को घर भेज दिया है।

Advertisement