Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video- दादी और बंदर का महामुकाबला देख नहीं रोक पाओगे हंसी, दादी जिद्दी हैं तो बंदर निकला उनसे बड़ा जिद्दी

Viral Video- दादी और बंदर का महामुकाबला देख नहीं रोक पाओगे हंसी, दादी जिद्दी हैं तो बंदर निकला उनसे बड़ा जिद्दी

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी वायरल वीडियो (Viral Video) ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला (Elderly woman)  सड़क किनारे बैठे बंदर को भगाने की कोशिश करती दिखाई देती है। महिला पहले ईंट लेकर बंदर को डराने की कोशिश करती हैं, लेकिन बंदर (Monkey) पीछे हटने के बजाय उनके आसपास ही घूमता रहता है। इसके बाद जो कुछ होता है, उसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो एक्स पर कई सोशल मीडिया (Social Media)  प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

पढ़ें :- कोई भी कपड़ा 16 मिनट के लिए सिर्फ 16 रूपय में, दुकानदार ने अपने जन्मदिन पर रखा ऑफर, भीड़ को मिली पुलिस की लाठियां

ईंट लेकर बंदर को भगाने पहुंचीं दादी

वीडियो में सड़क के किनारे एक बंदर बैठा दिखाई देता है। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला (Elderly woman) उसके पास पहुंचती है। उनके हाथ में ईंट नजर आती है। महिला ईंट दिखाकर बंदर को वहां से भगाने की कोशिश करती हैं। महिला बंदर की तरफ बढ़ती हैं तो बंदर भी पीछे हटने के बजाय इधर-उधर होकर उनके आसपास आने लगता है। महिला उसे डराने की कोशिश करती हैं, लेकिन बंदर डरने के बजाए कभी बाइक के पास जाता है तो कभी सड़क किनारे घूमने लगता है।

दादी के बदला प्लान तो बंदर उनसे चार कदम आगे निकला

जब ईंट से बंदर डरता नहीं है तो महिला वहां मौजूद दूसरी महिला से एक लंबा डंडा लेती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह डंडा लेकर बंदर को दूर करने की कोशिश करती हैं। महिला जैसे ही डंडा लेकर बंदर की तरफ बढ़ती हैं, बंदर अचानक डंडे की तरफ बढ़ जाता है। वह डंडे पर चढ़ते हुए महिला के काफी करीब पहुंच जाता है। इसके बाद बंदर महिला के कपड़े पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश करता दिखाई देता है। महिला इस दौरान आगे पीछे होकर उससे दूरी बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बंदर भी उनका पीछा करता रहता है।

बंदर छिपकर करता रहा परेशान

पढ़ें :- Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब दिखाई देता है, जब बंदर आसपास खड़ी बाइक, स्कूटर और कार के बीच जाकर छिपने लगता है। महिला उसे दूर करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बंदर कभी एक वाहन के पीछे तो कभी दूसरे वाहन के पास पहुंच जाता है। महिला के लिए बंदर को भगाना आसान नहीं रहता। वह एक तरफ से उसे हटाने की कोशिश करती हैं तो बंदर दूसरी तरफ निकल जाता है। इस तरह कुछ देर तक सड़क किनारे यह पूरा घटनाक्रम चलता रहता है। बंदर के बार-बार महिला के आसपास आने और वाहनों के बीच से निकलने के अंदाज ने वीडियो को सोशल मीडिया पर मजेदार बना दिया है।

वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि ‘दादी और बंदर महामुकाबला’। वहीं दूसरे ने कहा कि ‘बंदर भी कुछ कम नहीं है’। एक यूजर ने लिखा ‘दादी जी ने बंदर से पंगा तो ले लिया लेकिन बंदर भी पीछे हटने वालों में से नहीं था’। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘बंदर अब दादी के मजे ले रहा है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा,कि ‘दादी भी खूब डटी रही हैं बंदर से।’ एक कमेंट में कहा गया ‘दादी भी जिद्दी हैं तो बंदर उससे भी बड़ा जिद्दी निकला।’

 

Advertisement