नई दिल्ली। ग्रीनलैंड (Greenland) का विशाल हिमखंड (Iceberg) जब टूट कर नीचे गिरा तो समुंदर हिल गया,जिससे जोरदार धमाका हुआ और पानी में ऊंची लहरें उठ गईं। यह खतरनाक और दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद हो गया।
पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
ग्रीनलैंड में टूटा विशाल हिमखंड — बन गई 'ग्लेशियर सुनामी'!
6 जून 2026 | Ilulissat फजॉर्ड, ग्रीनलैंड
हजारों टन बर्फ का एक भीमकाय टुकड़ा अचानक टूटकर समुद्र में समा गया इतनी बड़ी लहर उठी कि अनुभवी गाइड भी हैरान रह गए pic.twitter.com/3kXmQxCP5k — 𝐀𝐚𝐰𝐚𝐚𝐳 𝐔𝐭𝐡𝐚𝐨 (@aawaazuthao) June 10, 2026
पढ़ें :- France heatwave : फ्रांस में हीटवेव ने ली लाखों मुर्गियों की जान , हालात मौसम में आ रहे बदलावों की चेतावनी दे रहे हैं
ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक तापवृद्धि) और जलवायु परिवर्तन के कारण हमारी पृथ्वी किस कदर संकट में है, इसका एक बेहद चिंताजनक मंजर ग्रीनलैंड में देखने को मिला है। यहां एक विशालकाय हिमखंड अचानक मुख्य ग्लेशियर से टूटकर समुद्र में समा गया, जिससे समुद्र में ऊंची लहरें उठ गईं और पूरे आर्कटिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।
बता दें कि बढ़ते वैश्विक तापमान की वजह से ये ध्रुवीय ग्लेशियर अपनी प्राकृतिक क्षमता से कहीं अधिक तेजी से पिघल और टूट रहे हैं, जो भविष्य में समुद्री जलस्तर बढ़ने का एक बड़ा कारण बन सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि कार्बन उत्सर्जन पर जल्द ही लगाम नहीं लगाई गई, तो ऐसी विनाशकारी घटनाएं तटीय इलाकों के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएंगी। इतनी बड़ी लहर उठी कि अनुभवी गाइड भी हैरान रह गए।