Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बस्ती में कचहरी में महिला ने वकील को सरेआम पीटा, महिला को फोन पर गाली देने का आरोप

Viral video: बस्ती में कचहरी में महिला ने वकील को सरेआम पीटा, महिला को फोन पर गाली देने का आरोप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला वकील को बुरी तरह से पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- दतिया में उग्र प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, नरोत्तम मिश्रा का आया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीवानी कचहरी में गुरुवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां कचहरी के गेट नंबर तीन पर दो महिलाओं ने एक वकील की सरेआम पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि वकील ने फोन पर उसे गाली दी थी। इससे नाराज होकर वह वकील से भिड़ गई।

पढ़ें :- चेक बाउंस मामले में सजा के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया Akshay Kumar संग मजेदार ​वीडियो

मामूली कहासुनी के बाद एक और महिला भी आ गई। दोनों ने मिलकर वकील की पिटाई शुरू कर दी। घटना के समय मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन दोनों महिलाएं आक्रोशित थीं। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित वकील ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से दीवानी कचहरी के वकीलों में रोष है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Advertisement