मथुरा/वृंदावन: आईपीएल खिताब जीतने के कुछ दिन बाद भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
सुबह करीब 7 बजे दोनों केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाए विराट और अनुष्का कार से उतरे और नंगे पैर आश्रम के अंदर गए। वहां संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे और आध्यात्मिक चर्चा व सत्संग में शामिल हुए।
आश्रम से बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड दिखाई दिया। उनके हाथ में एक पुस्तक भी थी। इसके बाद दोनों करीब 150 मीटर पैदल चलकर बड़े गुरु हित गोविंद शरण महराज के आश्रम पहुंचे और वहां भी दर्शन किए।
इससे पहले विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले इसी वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भी दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर सत्संग सुना था। गौरतलब है कि हाल ही में रॉयल्स चैलेंजर बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। फाइनल में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। जीत के बाद अब उनका यह वृंदावन दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें :- IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग
Virat Kohli saying "Radhe, Radhe" at Premanand Maharaj's Ashram in Vrindavan.
pic.twitter.com/5iEZgfpA6E — Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2026