Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम! पर्थ वनडे से पहले दिया बड़ा स्टेटमेंट

विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम! पर्थ वनडे से पहले दिया बड़ा स्टेटमेंट

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli on ODI retirement: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आगामी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जिनमें दावा किया जा रहा था कि कोहली की यह आखिरी सीरीज हो सकती है।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

दरअसल, विराट कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रहस्यमी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं।’ उनके पोस्ट का आशय था कि जब आप मानसिक रूप से हार मान लेते तो ही आप असफल होते हो और सफलता दृढ़ता से मिलती है। इसके अलावा, कोहली ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि उन्होंने हार नहीं मानी हैं और वह संन्यास नहीं लेने वाले हैं।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज के मैच एडिलेड और सिडनी में भी मैच होंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले जब रोहित शर्मा की जगह पर शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान घोषित किया गया तो माना जाने लगा कि रोहित और कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज आखिरी होगी।

Advertisement