Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘विराट’ ख्वाब पूरा…18 साल का इंतजार खत्म RCB बनी  नई चैम्पियन, फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया 

‘विराट’ ख्वाब पूरा…18 साल का इंतजार खत्म RCB बनी  नई चैम्पियन, फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया 

By संतोष सिंह 
Updated Date

अहमदाबाद : ‘आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को 18 साल का सूखा खत्म करते हुए जीत लिया है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के इस महामुकाबले में उतरी थीं। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी थी। आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। कोहली के बल्ले से 43 रन आए। वहीं जेमिसन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके थे। इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी और आरसीबी ने ये खिताब जीत लिया।

आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

 

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी
Advertisement