Vivah Panchami 2025 : सनातन परंपरा में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में विवाह पंचमी के पावन पर्व को भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। विवाह पंचमी का पर्व मिथिलांचल और नेपाल में उत्साह के साथ बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
पढ़ें :- Vivah Panchami 2025 : विवाह पंचमी पर करें ये उपाय , जीवनसाथी का साथ अमर हो जाएगा
मान्यता है कि इस दिन सिया-राम का विधि-विधान से पूजा करने पर विवाह में आ रही सारी अड़चने दूर होती हैं और मनचाहा वर प्राप्त होती है। आइए जानते विवाह पंचमी की सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानते हैं।
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की जिस पंचमी को अत्यंत ही शुभ माना जाता है, वह इस साल 24 नवंबर 2025, सोमवार को रात्रि 09:22 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन यानि 25 नवंबर 2025, मंगलवार के दिन रात्रि 10:56 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर विवाह पंचमी का पावन पर्व 25 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
मान्यता के अनुसार जिस अगहन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था उसी पावन तिथि पर भगवा गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को लिखकर पूर्ण किया था।
इस दिन कुंवारी कन्याएं ‘ओम् जानकी वल्लभाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप कर सकती हैं।