Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo का नया धमाका, 7,200 mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च होगा ‘Vivo V80 5G’

Vivo का नया धमाका, 7,200 mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च होगा ‘Vivo V80 5G’

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय V-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन ‘Vivo V80 5G’ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 7,200 mAh की शक्तिशाली बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा जैसे फ्लैगशिप फीचर्स होगा।

पढ़ें :- 50MP सेल्फी कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया नया vivo V80 5G स्मार्टफोन

30 से ज्यादा AI फीचर्स के साथ आएगा ‘क्रिएटिव कैमरा’

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए इस फोन में प्रीमियम ZEISS ऑप्टिक्स समर्थित 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा भी हो सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके एडवांस AI फीचर्स हैं।

AI Creative Camera: आपको बता दें कि इस फोन में यूजर्स को 30 से अधिक इन-बिल्ट स्पेशल इफेक्ट्स मिलेंगे, जिससे बिना किसी बाहरी ऐप के रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जा सकेंगे।

Live Sticker Collage & AI Diwali Portrait 2.0: साथ ही इस फोन में खुद का कस्टमाइज्ड कोलाज बनाने और भारतीय त्योहारों के लिए विशेष लाइटिंग इफेक्ट्स देने वाले मोड्स शामिल किए गए हैं।

पढ़ें :- 7900mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 और 120Hz डिस्प्ले वाला Redmi का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

7,200 mAh की ‘BlueVolt’ बैटरी और स्लिम डिजाइन

वैसे तो बड़ी बैटरी वाले फोन काफी भारी और मोटे होते हैं, लेकिन विवो इस फोन को अपनी नई BlueVolt बैटरी तकनीक के साथ बेहद स्लिम प्रोफाइल में पेश कर सकता है। इसके अलावा इस फोन में 7,200 mAh की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलने की काफी उम्मीद है।

कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत?

फिलहाल Vivo ने ‘Vivo V80 5G’ की आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्यौहारों के सीजन को देखते हुए कंपनी इसे बहुत जल्द भारतीय बाजार में ला सकती है। साथ ही इसकी कीमत मिड-प्रीमियम सेगमेंट में रखी जा सकती है।

पढ़ें :- ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए आया नया ChatGPT, पढ़ाई में मदद से लेकर सेफ्टी तक का रखेगा खास ख्याल
Advertisement