Volkswagen layoffs : दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी जर्मनी की वोक्सवैगन 4 फैक्ट्रियां बंद करने और करीब 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है। अगर इस छंटनी को मंजूरी मिल जाती है, तो यह वोक्सवैगन के इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक होगा।
पढ़ें :- Xiaomi Pad 9 Pro : श्याओमी पैड 9 प्रो चीन में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Volkswagen AG के CEO ओलिवर ब्लूम कंपनी को ज़्यादा कॉम्पिटिटिव बनाने की कोशिश में हज़ारों और नौकरियां खत्म करने और कुछ फ़ैक्टरियां बंद करने पर विचार कर रहे हैं।
4 फैक्ट्री बंद करने की तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले कुछ सालों में जर्मनी की 4 फैक्ट्री बंद कर सकती है। इनमें हनोवर, ज्विकाउ और एमडेन में मौजूद वाक्सवैगन की फैक्ट्री के साथ ऑडी की नेकर्सुल्म फैक्ट्री (Audi’s Neckarsulm factory) भी शामिल हो सकती है। इन प्लांट्स में मौजूदा मॉडल का प्रोडक्शन (Production of the current model) खत्म होने के बाद काम बंद किया जा सकता है।
इस हफ़्ते की शुरुआत में मैनेजमेंट बोर्ड की मीटिंग में CEO की ओर से पेश की गई योजनाओं में कर्मचारियों की छंटनी को दोगुना करके 1,00,000 तक करना शामिल है। पोर्श और ऑडी ( Porsche and Audi ) की मालिक कंपनी में अभी लगभग 6,57,000 लोग काम करते हैं। अगर ऐसा होता है तो कंपनी के दुनिया भर के करीब 15 प्रतिशत कर्मचारियों पर इसका असर पड़ सकता है।
वोक्सवैगन इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। अमेरिका के टैरिफ, चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनियों से बढ़ता मुकाबला और इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric vehicles ) पर तेजी से हो रहा खर्च कंपनी पर दबाव बढ़ा रहा है।
पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अगले 5 साल के लिए अपने निवेश में करीब 15 प्रतिशत की कटौती करने पर भी विचार कर रही है। इसके बाद कंपनी का कुल निवेश (total investment) घटकर 130 अरब यूरो से थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
दूसरी तरफ, कंपनी की वर्कर्स काउंसिल (Workers’ Council) और जर्मनी की बड़ी लेबर यूनियन IG Metall ने साफ कहा है कि वे फैक्ट्री बंद करने या बड़े स्तर पर छंटनी का विरोध करेंगे।