Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Waqf Bill Protest: पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही है हिंसा, तोड़फोड के बाद पुलिस की गाड़ियों को फूंका

Waqf Bill Protest: पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही है हिंसा, तोड़फोड के बाद पुलिस की गाड़ियों को फूंका

By शिव मौर्या 
Updated Date

Waqf Bill Protest: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लेकर हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। दक्षिण 24 परगणा में भांगड़ा में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के साथ पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी। पुलिस प्रदर्शनाकारियों को खदेड़ने में जुटी हुई है। वहीं, बड़ी संख्या में वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

बताया जा रहा है कि, दक्षिण 24 परगना में सोमवार को पुलिस से इंडियन सेकुलर फ्रंट के कार्यकर्ता भिड़ गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ व आगजनी की। आईएसएफ के समर्थकों का जिले के भांगर इलाके में पुलिस के साथ टकराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। टकराव तब शुरू हुआ जब पुलिस ने ISF समर्थकों को कोलकाता के रामलीला मैदान में जाने से रोका। यहां पार्टी नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने वक्फ संशोधन विरोधी रैली को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक आईएसएफ कार्यकर्ता के सिर में चोट आई। स्थिति तेजी से बिगड़ गई, जिसके बाद आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया और सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सीनियर अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया। बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया।

 

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Advertisement