Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चंपत राय के साथ हुआ विश्वासघात? श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी का बड़ा दावा

चंपत राय के साथ हुआ विश्वासघात? श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी का बड़ा दावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir donations Theft Row: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन, चंपत राय को हटाये जाने से ट्रस्ट में कई पदाधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोलाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने चंपत राय का पूरी तरह समर्थन किया है और उन्हें निर्दोष बताया है।

पढ़ें :- श्री राम मंदिर में डकैती करने वाले लोगों को सख्त सज़ा मिले, इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे : केजरीवाल

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में महंत कमलनयन दास ने दावा किया कि चंपत राय के साथ विश्वासघात किया गया है। महंत का कहना है कि चंपत राय ने राष्ट्र, समाज और राम जन्मभूमि के लिए अपने सारे जीवन का बलिदान किया है। उनमें आज तक कोई कमी नहीं आई है। इतना जरूर है कि वह विश्वास में पड़ गए। लोगों ने यह नहीं सोचा कि इसका परिणाम क्या होगा? उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सब प्रकार से ईमानदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है, भरोसा है। इस मामले मे निष्पक्ष निर्णय होगा।

इस दौरान महंत कमलनयन दास ने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के एक दिन पहले दिये गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। जिसमें मिश्र ने कहा था कि चढ़ावा चोरी की घटना अपने आप में एक कलंक है और इसकी पुनरावृति को रोकने के लिए सिस्टम बनाया जाना चाहिए। कमलनयन दास ने कहा कि नृपेंद्र मिश्र की बात बिल्कुल सही है। दोबारा ऐसी घटना कतई नहीं होगी। चंपत राय जी का इसमें कोई दोष नहीं है। वह बस विश्वास में पड़ गए और उनके साथ छल किया गया।

Advertisement