नई दिल्ली। जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे…गाने वाले कन्हैया मित्तल इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था लेकिन अब वो अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने क्षमा मांगते हुए कहा कि, मै कांग्रेस में जाने के फैसले को वापस लेता हूं, मै राम का था और राम का ही रहूंगा, आप सभी से मै क्षमा मांगता हूं।
पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
कन्हैया मित्तल ने एक अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रहे हैं कि, जय श्री राम…पिछले दो दिनों से मुझे एहसास हुआ कि मेरे सभी सनातनी भाई-बहन और खासकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है और इतनी चिंता करता है… मैं क्षमा चाहता हूं और जो मन की बात मैंने कहीं थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं उसे वापस लेंता हूं।
सनातनियों की सुनेंगे
सनातनियों को चुनेंगे #kanhiyamittal @blsanthosh @AmitShah @JPNadda @narendramodipic.twitter.com/DVCcC5Ni2h — KANHIYA MITTAL (@KANHIYAMITTAL30) September 10, 2024
पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू
बता दें कि, कन्हैया लाल मित्तल का 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाना काफी फेमस हुआ था। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी से भी मुलाकात की थी और वह सार्वजनिक मंचों से भी पीएम और सीएम की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही थी।