Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Wayanad Landslide: 100 से ज्यादा घरों को बनाएगी कांग्रेस…राहुल गांधी का वायनाड के लोगों से बड़ा वादा

Wayanad Landslide: 100 से ज्यादा घरों को बनाएगी कांग्रेस…राहुल गांधी का वायनाड के लोगों से बड़ा वादा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्लखन से तबाही मची हुई है। यहां पर 200 से ज्यादा लोगों की इसमें जान चली गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। गुरुवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। अपने वायनाड के दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज़्यादा घर बनायेगी।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, हमने कहा है कि हम किसी भी संभव तरीके से मदद करने के लिए यहां हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने का संकल्प लेना चाहती है। मुझे लगता है, केरल ने एक क्षेत्र में इस प्रकार की त्रासदी नहीं देखी है, और मैं इसे दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के साथ भी उठाने जा रहा हूं कि यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसे अलग तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए।

Advertisement